Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मौजूद सरकारी कार्यालयों में से कुछ को साथ लगते एरिया में शिफ्ट किया जाएगा। राजधानी पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार इस पर निर्णय लेगी। इसके लिए जल्दी ही संभावनाएं देखी जाएंगी, क्योंकि इसकी अति आवश्यकता महसूस की जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह ऐलान किया।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने सदन में इस संबंध में सवाल पूछा था। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल शिमला को पर्यटन नगरी रहने दिया जाए। यहां पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर दिन यहां घंटों जाम लगता है। क्योंकि सभी सरकारी कार्यालय शिमला में मौजूद हैं और लोग अपने कार्य करवाने यहां आते हैं। वहीं, लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर आते हैं। इसके चलते राजधानी में हर तरह का दबाव बढ़ रहा है।
इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सवाल का भाव अच्छा है, क्योंकि इस तरह की परेशानियां शिमला में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में लगातार जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है। यातायात की काफी ज्यादा समस्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में सरकार ने कुछ प्रयास जरूर किया है, जिसमें सड़कों को चौड़ा किया है., लेकिन इससे भी पूरा समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि यहां से कुछ सरकारी कार्यालयों को आस-पास के लगते एरिया में शिफ्ट किया जाए। वहां पर यातायात की सुविधाएं भी होंगी और साथ लगता एरिया भी डेवलप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसपर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने कहा कि इसमें देखा जाएगा कि कौन सा कार्यालय यहां से बदला जाए, क्योंकि कार्यालय बदलने को लेकर भी कई तरह की दिक्कतें रहती है। देखना होगा कि किस कार्यालय को बदला जा सकता है। इससे पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड को भी यहां से बदलकर धर्मशाला भेजा गया। वहीं, हमीरपुर में भी कुछ कार्यालय चल रहे हैं। सरकार जल्द इस मुद्दे पर विचार करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *