Spread the love
शिमला। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि रक्षा सूत्र बांधने की सदियों पुरानी यह परम्परा भाई और बहन के बीच विशेष लगाव का प्रतीक है और यह पवित्र सूत्र उनके मध्य स्नेह एवं विश्वास का भी द्योतक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रक्षा बंधन न केवल भाईचारे की भावना प्रगाढ़ करेगा बल्कि समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन के इस पावन पर्व का आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्त्व है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की अटूट डोर का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि आपसी स्नेह व परस्पर विश्वास का यह पर्व परिवार और समाज को भी एक सूत्र में बांधते हुए सामाजिक भाईचारे का भी संदेश देता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *