Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में‌ कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी में बढ़ोतरी और सेना में ठेका प्रथा योजना अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार को यहां राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदर नारेबाजी। कांग्रे‌स नेताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की इन ओछी हरकतों से घबराने वाली नहीं है और एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठे और आधारहीन आरोप लगा रही है।‌ साथ ही जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर उनके नेताओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा की इस तानाशाही के खिलाफ हर स्तर पर लड़ेगी और वह इससे घबराने वाली नहीं है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अल्का लांबा ने इस दौरान कहा कि आज का हल्ला बोल कार्यक्रम केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक जन प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह हल्ला बोल आज पूरे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व अग्निपथ के विरोध में है और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक की सरकार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से लोगों को कोई राहत नहीं देती। उन्होंने कहा कि देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बदनाम करने की पुरजोर कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, पूर्व विधायक आदर्श सूद, राम कुमार, केहर सिंह खाची, यशवंत सिंह छाजटा, नरेश चौहान, अमित नंदा, हरीश जनारथा, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, गोपाल शर्मा, नरेंद्र कंवर, रिंकू वर्मा, यशपाल तनाईक, सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार, शशि बहल, किरण धांटा, सत्यजीत नेगी, शशि ठाकुर, प्रभा वर्मा, बबली के अतिरिक्त सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमराज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी युवा, सेवादल, महिला, एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *