Spread the love

बिलासपुर। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि एस.बी.आई लाइफ इन्शुरैंस कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा घुमारवीं ब्रांच हेतू सेल्स मैनेजर के 5 पदों, ऑफिस एसोसिएट का 1 पद, एवं उत्कर्ष एडवाइजर के 50 पदों के लिए 10 अगस्त को सुबह 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एसोसिएट के पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री एवं कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है जिसके लिए सालाना मानदेय 1 लाख 90 हजार, सेल्स मैनेजर के पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री, सालाना मानदेय 2 लाख 50 हजार, इन्शुरन्स सेक्टर के अनुभवी उम्मीदवार को अधिक मानदेय दिया जा सकता है। भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। उत्कर्ष एडवाइजर हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं पार्ट टाइम कार्य रहेगा।
मैहता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त को दी न्यूज़ वरियर मीडिया कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी बिल्डिंग, नज़दीक एस.डी.एम ऑफिस घुमारवीं जिला बिलासपुर पहुँच कर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9501288323 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने उम्मीदवारों से आग्रह किया है के वे साक्षात्कार हेतु सही तरीके से मास्क पहन कर आये एवं कोविड-19 नियमों का पालन करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *