कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कुल्लू जिले के आनी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नई तैनाती की है। उन्होंने चंद्रकेश शर्मा के स्थान पर यूपेंद्र कांत मिश्रा को ब्लाक कांग्रेस कमेटी आनी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने आदेश जारी कर दिए है।
अभी तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी आनी के पद पर चंद्रकेश शर्मा तैनात थे और उन्हें अब जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू का महासचिव नियुक्त किया गया है। किमटा ने कहा कि तैनाती के ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
