Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस को महिला विरोधी कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा महिला हितैषी होने का ढोंग न रचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को कांग्रेस ने ही सुनिश्चित किया था।

राठौर ने वीरवार को यहां कहा कि भाजपा देश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऊल-जुलूल बातें करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा जिस प्रकार प्रताड़ित कर रही है, उसे सारा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही धुव्रीकरण की राजनीति की है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है, जहां देश में सरकार के खिलाफ किसी को भी बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा आज देश में हर घर में तिरंगा फहराने की बात कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के तिरंगे का भी राजनीतिकरण कर रही है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश का तिरंगा झंडा देश का गौरव है और इसका किसी भी तरह से राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *