Spread the love
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लगातार आज दूसरे दिन ईडी के समन के विरोध में प्रदेशभर में सभी जिलों में जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिमला में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के समीप कार्ट रोड पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा पर केंद्रीय जांच एजंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने ईडी पर भी आरोप लगाया कि वह जानबूझकर कर सरकार के इशारे पर उनकी नेता सोनिया गांधी को परेशान करने की कोशिश कर रही है।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी हतकंडे से डरने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ एक चट्टान की तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना यह आंदोलन तब तक जारी रखेगी, जब तक की भाजपा उनके नेताओं को परेशान करना बंद नही कर देती।
इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान, अरुण शर्मा, अमित नंदा, यशपाल तनाईक, वेद प्रकाश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, आकाश सैनी, उमा वर्मा, राजेश वर्मा, सेनराम नेगी, जीतराम पंवार, मोहन नेगी, विनेश ठाकुर, अमित शर्मा, मुस्कान, राजू, भूपेंद्र वर्मा, रोहित कुमार, अमृत पाल, राकेश ठाकुर, राज कुमार, विनोद भाटिया, संजीव मेहता, नरेश, आशीष सिंह, सुदेश भाटिया, साहिल भास्कर, सतपाल, विशाल, वीर सिंह प्रमुख तौर पर मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *