Spread the love
शिमला। कांग्रेस ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अनेकों दिल दहलाने वाली घटनााएं घट रही है। गत दिनों बिलासपुर जिला के झंडुता के समील समोह में एक युवक की हुई निर्मम हत्या जिसका जीता जागता उदाहरण है। जबकि यह मामला 14 जुलाई का है, परन्तु एक सप्ताह तक पुलिस मृतक युवक का सुराग लगाने में विफल साबित हुई। जिस स्थिति में युवक का शव मिला है उसको देखते हुए हर व्यक्ति के रौंगटे खड़े होते हैं।
बुशैहरी ने कहा कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस पार्टी चिंतित है और सरकार से मांग करती है कि इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का दूसरा मामला प्रदेश के एक मंत्री के घर में हुई चोरी का सामने आया है। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। जब प्रदेश के मंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं वहां आम आदमी कितना सुरक्षित हो सकता है, यह प्रश्न प्रदेश के गृह विभाग जिसे मुख्यमंत्री सम्भाल रहे हैं और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
देवेन्द्र बुशैहरी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से तंग आकर आज भाजपा में अन्र्तकलह चरम पर पंहुच गई है और अच्छे लोगों को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास देश व प्रदेश की एकता व अखंडता को कायम रखने के लिए बलिदान देने का रहा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं दूरदर्शी नेतृत्व की सोच से ही आज भारत विश्व के शक्तिशाली देशों में से एक है।
बुशैहरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर आज भाजपा के लोग भी कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। भाजपा नेतृत्व की दमनकारी सोच व सरकार की जनविरोधी कार्यशैली से दुखी हो कर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री पं. खीमी राम के बाद गत दिवस ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तीन मर्तबा विधायक रहे स्व. राकेश वर्मा की पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य तथा समाजसेवी इंदू वर्मा ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *