कुल्लू। कुल्लू जिले की प्रसिद्ध श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। इसकी पहचान हरिओम (35), एनएच, 33 डीमना चौक जमशेदपुर, झारखंड के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम ने शव को निरमंड पहुंचा रही है। इस वर्ष इस यात्रा में यह पहली मौत हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीखंड यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसे देखते हुए रेस्क्यू टीम श्रद्धालु को वापस ला रही थी। लेकिन रास्ते में श्रद्धालु की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। चिकित्सक टीम ने जांच करने पर श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि 11 जुलाई को अधिकरिक रूप से श्रीखंड महादेव की यात्रा शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार यात्रा पर श्रद्धालु जा रहे हैं।
