शिमला। भाजपा शिमला मण्डल अध्यक्ष राजेश शारदा ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए झूठी खबरें फैला रही है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री का वोट छोटा शिमला वार्ड में था और आज भी है। कांग्रेस के नेताओं को न अपने वार्ड का पता है ना ही जनता से कोई सरोकार है। अगर होता तो अपने वार्ड की हदों का पता जरूर होता।
शारदा ने कहा कि बिना तथ्यों का पता किए एक आधारहीन बात को लेकर इतना शोर मचाना कांग्रेस की बौखलाहट दर्शाता है। एक और इनके लोग चुनाव टालने के लिए कोई न कोई सहारा ले रहे है दूसरी ओर जनता को गुमराह करने के लिए ऐसी बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।
शारदा ने कहा कि कांग्रेस कुल मिला कर चुनाव से भाग रही है और वोटर लिस्ट को लेकर की जा रही बयानबाजी भी इसी एजेंडा का हिस्सा है।
शारदा ने कहा कि कांग्रेस को ऐसी झूठी खबरें फैलाने के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। और बिना कोई बहाना बनाए जनता के बीच जाना चाहिए। भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिमला में समान रूप से विकास कराया है। ऐसे में भाजपा चुनाव के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन कांग्रेस चुनाव से बचने के लिए झूठ का सहारा ले रही है।