शिमला। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस ने शिमला में युवा आक्रोष मार्च निकाला। हाथों में मशाल लेकर युवा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक गए। यह मशाल मार्च यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू हो कर लोअर बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इस दौरान बीवी श्रीनिवास ने केंद्रीय सरकार की युवा विरोधी योजना अग्निपथ को देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ बताया। उन्होंने इस योजना को युवाओं के खिलाफ बताया।
