Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कांग्रेस बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी और भाजपा के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को भाजपा के जुमलेबाजी से मुक्त करवाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने को कहा। 

प्रतिभा सिंह चंबा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प चिंतन शिविर में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव मैदान में जीत की क्षमता रखने वाले नेता को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों को पक्की नौकरी के साथ पेंशन भी देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आउटसोर्स में ठेकेदारों के शोषण से मुक्त करवाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिवाज बदलने की बात करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ होने वाला नहीं है और कांग्रेस पार्टी, भाजपा सरकार को बदेलगी।

अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नक्शे में चम्बा जिला है ही नहीं है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में उड़ते हैं, जमीन पर कम ही चलते हैं। उन्होंने कहा कि अब चुनावों के समय झूठ की गारंटी लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर 85 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है और मुख्यमंत्री घोषणाएं करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया की पुलिस भर्ती पेपर लीक नहीं नीलाम किया गया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रदेश में अब ढूंढे नहीं मिलेगी। उनके पाप का घड़ा भर चुका है और प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में मुकेश अग्निहोत्री के दिशानिर्देश में प्रदेश में कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भले ही वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श व विकास के रूप में उनका आशीर्वाद सदैव कांग्रेस के पास है।

आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह सरकारी हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार अब कुछ दिनों की महेमान है। उन्होंने दावा किया कि चंबा जिला की पांचों सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक है और एक रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के विकास के कार्य हैं, जिसके बूते अभी हाल ही में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपनी शानदार जीत हासिल की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बड़ा मजबूत है और इसे भाजपा नहीं बदल सकती। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान किया जाएगा। 

पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रदेश में जल्द चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने चुनावों को टालने की कोई कोशिश की तो कांग्रेस इसे न्यायालय में चुनौती देने से भी पीछे नहीं हटेगी। चम्बा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने इस दौरान उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेदश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और चम्बा जिला सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *