Spread the love
शिमला। भाजपा के उभरते युवा नेता और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा (बबली) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह किन्नौर जिले के दौरे पर जा रहे थे। इस बीच, चौरा नामक स्थान पर उनको हार्ट अटैक आया। वहां से उन्हें तुरंत नजीकी अस्पताल ज्यूरी ले जाया गया। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और तुरंत रामपुर अस्पताल को रैफर कर दिया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. राकेश शर्मा बबली हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा के रहने वाले थे और एक जुझारू नेता थे। उनके निधन पर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *