कुल्लू। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के मालिक, लेखक, साहित्यकार व विद्वान पंडित चन्द्रधर शर्मा गुलेरी की जयंती आगामी 7 जुलाई को देवसदन में मनाई जाएगी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की निबंध तथा भाषण प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
सुनीला ठाकुर ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की महान विभूतियों की जयन्तियों का नियमित रूप से आयोजन करता आ रहा है, ताकि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में समाज के पथ प्रदर्शन की दिशा में किए गए महŸवपूर्ण योगदान का वर्तमान तथा आने वाली पीढ़ी को स्मरण रहे और उन द्वारा दर्शाए गए पथ का अनुसरण करें। एक ऐसी ही विभूति बहुमुखी प्रतिभा के धनी चन्द्रधर शर्मा गुलेरी जी का जन्म 7 जुलाई, 1883 को जयपुर में हुआ था। पं. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी जी की जयन्ती के अवसर पर 7 जुलाई, 2022 को प्रातः 10ः00 बजे देव सदन भवन, कुल्लू में जिला कुल्लू के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की की निबन्ध तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक स्कूल जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, कुल्लू अथवा ई. मेल के माध्यम से आगामी 4 जुलाई तक पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘गुलेरी जी का हिन्दी साहित्य में योगनान’ निश्चित किया गया है और इसकी अवधि 3 से 5 मिनट रखी गई है। इसी प्रकार हिन्दी निबंध लेखन भी इसी विषय पर होगा और इसकी समय सीमा एक घण्टा व शब्द सीमा 250 से 500 रखे गए हैं।
