शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज राज्य में कोरोना संक्रमण के 31 मामले आए हैं। इनमें से 16 हमीरपुर जिला में, चार चंबा में और तीन-तीन सोलन, ऊना और कांगड़ा जिले तथा एक-एक बिलासपुर और शिमला में आए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 806 मामले हो गए हैं। इनमें से 321 एक्टिव केस हैं। अभी तक कोरोना के 466 मरीज ठीक हो चुके हैं।
