Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कानूनी व मानवाधिकार विभाग ने जिला मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित कर दी है। कानूनी एवं मानवाधिकार के अध्यक्ष आईएन मेहता ने इस संदर्भ में सूची जारी कर दी है। विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई हैं।
प्रणय प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता लोकेंद्र कुटलहरिया संयोजक, अधिवक्ता कुशाल ठाकुर, पवन कुमार व गीतांजलि शर्मा, नूर अहमद, संजय कुमार, अभिषेक डोगरा को सह संयोजक, भूपेंद्र सिंह, भीम सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर, अंकुश वालिया को महासचिव, लता देवी, नरेंद्र पाल, सुकेश बहल, मनवीर सिंह पठानिया व पारस वैद्य को संयुक्त सचिव, सनी वर्मा को कोषाध्यक्ष, योगेंद्र पाल कपूर, उपेंद्र पॉल, विमल शर्मा, विजय कानव, आकाश शर्मा, यादवेंद्र शर्मा, दिनेश सकलानी, विजय ठाकुर, दीपक शर्मा, विद्युत शर्मा, अभिषेक लखनपाल, विजय भंडारी, प्रवीण ठाकुर, रूपेश उपाध्याय, निशांत वालिया, पवन ठाकुर, उदयनन्द शर्मा, मोहित कौशल, मनोज कुमार यादव, राज कुमार शर्मा, हनी धीमान, सुरेंद्र सिंह, सुनील ठाकुर, पुष्पराज ठाकुर, कुशल ठाकुर, पनकीर्ण सिंह, नितिन राणा, विपन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा नागेश्वर दत्त शर्मा, जानकी दास डोगरा, रवि सिंह राणा, जय सिंह चौहान, अलकनंदा हांडा, जगदीश चंद ठाकुर, ललित गुलेरिया, प्रेम राणा, जगदीश चंद्र ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह सुंदरनगर में अधिवक्ता अमीन चंद चंदेल संयोजक व सुप्रिया सह संयोजक, रितन शर्मा को महासचिव, प्यारे लाल, गोपाल ठाकुर, नरेश कुमार, चंद्र कौशल, नरेंद्र चंदेल को सचिव, हुस्न लाल, एलएस राणा व सीएल अवस्थी को सलाहकार बनाया गया है।
कुल्लू जिला में उत्तम परमार को संयोजक, कपिल ठाकुर, प्रेम चौधरी, राजीव शर्मा को सह संयोजक, संदेश कुमार, सुनील भारती, उदय नेगी को महासचिव, विशाल ठाकुर व बिंटू ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं, लाहौल-स्पीति में पॉजिओर को संयोजक, सचिंदर को सह संयोजक बनाया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *