Spread the love
शिमला। हिमाचल सरकार ने 4 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तब्दील किए गए एचएएस अधिकारियों में रोहड़ू व राजगढ़ के एसडीएम भी शामिल हैं। सरकार ने रोहड़ू के एसडीएम के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी सन्नी शर्मा का तबादला इसी पद पर राजगढ़ कर दिया है। सन्नी शर्मा के स्थान पर राजगढ़ के एसडीएम यादविंद्र पाल को रोहड़ू के एसडीएम का कार्यभार सौंपा है।
लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी विजय कुमार का तबादला सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक के पद पर किया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित को शिमला जल प्रबंधन निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सरकार ने सौंपा है।
उधर प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद सरकार ने एचएएस अधिकारी घनश्याम दास को सिरमौर जिला के उपायुक्त के सहायक आयुक्त के पद पर तैनाती दी है। घनश्याम दास नाहन मेडिकल कालेज के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *