Spread the love
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में कुल 16 अभ्यर्थियों को चयन एचएएस, एचपीएस, तहसीलदार, बीडीओ व एआरसीएस के पदों के लिए हुआ। आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम के मुताबिक अभिषेक बरवाल, कुनिका, दीक्षित राणा, विपिन कुमार, चिराग शर्मा, अमनदीप सिंह और पूजा अधिकारी का चयन एचएएस (प्रशासनिक सेवा) पद पर हुआ है। रश्मि शर्मा, मयंक शर्मा, क्षितिज राणा और उमेश्वर राणा का चयन एचपीएस के लिए हुआ है।
कार्तिकेय शर्मा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक तथा अभिषेक शर्मा का चयन खंड विकास अधिकारी के पद के लिए हुआ है। मुनीश कुमार तहसीलदार पद पर चयनित हुए हैं। भास्कर कालिया व गिरीश नड्डा का चयन एआरसीएस पद पर हुआ है। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची राज्य लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। सनद रहे कि आयोग ने प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित की थी। इसके बाद 15 से 21 दिसंबर, 2021 को मुख्य लिखित परीक्षा हुई। 15 से 21 जून, 2022 को व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन किया गया। लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रतन ने परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *