शिमला। हिमाचल प्रदेश में समर क्लोजिंग वाले स्कूल मंगलवार यानी 21 जून से बंद होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश में समर क्लोजिंग स्कूलों का छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी समर क्लोजिंग स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को सालभर में 52 छुट्टियां मिलेंगी। समर क्लोजिंग स्कूलों के छात्रों को 38 दिन का मानसून ब्रेक मिलेगा। यह मानसून ब्रेक 21 जून से 28 जुलाई तक रहेगा। यानी मंगलवार से प्रदेश के समर क्लोजिंग स्कूलों में बच्चों को सवा महीने तक छुट्टियां रहेगी।
उधर समर क्लोजिंग केस स्कूलों मेॉ 4 दिन का फेस्टिवल ब्रेक दिया गया है। यह ब्रेक दिवाली से दो दिन पहले और दिवाली के दो दिन बाद तक रहेगा। समर क्लोजिंग स्कूलों में विंटर ब्रेक 6 दिन का रहेगा। यह विंटर ब्रेक जनवरी में लोहड़ी उत्सव के दौरान दिया गया है। विभाग द्वारा जारी किए गए इस शेड्यूल में लोहड़ी से 2 दिन पहले और लोहड़ी से 3 दिन बाद स्कूल बंद रहेंगे। इस संबंध में विभाग के निदेशक में सभी जिलों के उप निदेशकों को अपनी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।
