शिमला। ईडी कार्यालयों के घेराव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता ईडी पर दबाव डालने के मकसद से आज इसके कार्यालयों का घेराव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर 2 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति अपने नाम करने के मकसद से एसोसिएटिड जनरल लिमिटेड (एजीएल) कंपनी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस कंपनी का मकसद कारोबार करना नहीं था।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में कांग्रेस पार्टी ने इसी कारण यंग इंडिया लिमिटेड बनाकर हजारों करोड़ रुपए की राष्ट्रीय संपत्ति को हड़पा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यदि बेगुनाह हैं, तो उनको जांच एजेंसी के सामने तथ्यों को प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी बिना दबाव के काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल में यह करके दिखाया है कि ईमानदारी के साथ देश को चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पर इस अवधि में न तो भ्रष्टाचार को कोई आरोप लगा है और न ही ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश और प्रदेश की सत्ता में शासन किया है। ऐसे में विपक्ष को भ्रष्टाचार के मामले को राजनीतिक रंग देना सही नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी कार्यालयों के समक्ष धरना देकर कांग्रेस दुनिया का ध्यान बांटने की कोशिश की जा रही है। नेशनल हेराल्ड मामला इसका जीता.जागता उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मामले पर पर्दा डालने की बजाए अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अलग-अलग जगह भेजकर सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद लोगों का ध्यान बांटना है। ।