सोलन। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोलन जिला की दून विधानसभा क्षेत्र के तहत चंडी में लगभग 98 करोड़ रुपए की 16 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 41.71 करोड़ रुपए की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इनमें चंडी क्षेत्र के लिए बालद खड्ड से 21.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन, 2.69 करोड़ रुपए से पेयजल योजना कैंथा चंडियार के संवर्द्धन, 1.38 करोड़ रुपए से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबा हरिपुर, खेरनवाला में 1.10 करोड़ रुपए से निर्मित पुल, बगवाला बरसेन में 95 लाख रुपये से निर्मित पुल, 6.06 करोड़ रुपए लागत की गम्बर पुल-मरहेटा सड़क एवं पुल तथा 7.84 करोड़ रुपए लागत के 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र गोयला का लोकार्पण शामिल है।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 55.82 करोड़ रुपए की 9 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 1.46 करोड़ रुपए लागत से जल शक्ति अनुभाग पट्टा में विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार कार्यो, गम्बर खड्ड से 2.19 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना बड़ोटा, जल शक्ति उपमण्डल चंडी में 6.88 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्त्रोतों के सुदृढ़ीकरण, 1.92 करोड़ रुपए लागत से निर्मित होने वाली जिला फॉरेंसिक इकाई बद्दी, 26.82 करोड़ रुपए से पट्टा गोयला चंडी सड़क के उन्नयन कार्य, 12.43 करोड़ रुपए लागत से पट्टा-घरेड़ सड़क के उन्नयन कार्य, काटल की नाली-चंडी घ्याण सड़क पर 2.17 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले पुल, 1.40 करोड़ रुपए लागत के खरोटा पुल तथा ठकराना में 55 लाख रुपए से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास शामिल है।
