Spread the love
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने का भाजपा जश्न मनाएगी। इसका रोड मैप तैयार कर दिया गया है और भाजपा ने आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं पर बात की, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण उदाहरण स्थापित किए हैं। वे वीरवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
कश्यप ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल और देश में विकास और समाज सेवा के मामले में नई ऊंचाइयां स्थापित की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की तुलना में पिछली सरकारें कभी कुछ नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की मजबूत डबल इंजन सरकार है और वे मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल की शान समृद्ध किसान, महिला मोर्चा – सशक्त नारी सशक्त हिमाचल, अनुसूचित जाति मोर्चा – अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान हर वर्ग का कल्याण के नाम से कार्यक्रम चला रहे है। वहीं, एसटी मोर्चा-जनजाति कल्याण, जनजातीय उत्थान और इसी तरह अन्य मोर्चा भी हिमाचल में अपने कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करेगी और पार्टी 15 जून तक घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेगी।
सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रति संसदीय क्षेत्र 6500 त्रिदेव शामिल होंगे। इसकी शुरूआत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा 6 और 7 जून को हमीरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की कांगड़ा में जल्द ही गर्जना रैली होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पन्ना समिति के सम्मेलन पाइपलाइन में हैं। इन सभी कार्यक्रमों में पार्टी के राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हिमाचल में मजबूत होती जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *