Spread the love

बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्र में स्व-रोजगार देने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं उपमण्डल के लिए 36 वर्षों के बाद उप-रोजगार कार्यालय भवन की सुविधा उपलब्ध करवाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। वे घुमारवीं में 63 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित उप-रोजगार कार्यालय के नवनिर्मित भवन उद्घाटन करने के बाद जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 

गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में 30 हजार तथा गैर सरकारी क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा जिला बिलासपुर में मार्च 2022 तक 24594 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 9,629 युवाओं को औद्योगिक कौशल विकास भत्ता, सामान्य वर्ग के प्रति युवा को एक हजार रुपए तथा 50 प्रतिशत से उपर दिव्यांग को 1500 रुपए मासिक प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में चरणवद्व तरीके से चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है तथा नगर परिषद घुमारवीं में तीन करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त 26 करोड़ आठ लाख रुपए की लागत से मिनी सचिवालय का कार्य भी एक धरातल पर लाया जा रहा है, ताकि एक ही छत के नीचे सभी कार्यलयों की सुविधा आम जन मानस को प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि शहर की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक करोड़ से प्रथम चरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा इसके अतिरिक्त दूसरे चरण के लिए 3 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गयी है तथा इसका कार्य पूर्ण होने पर वहां सौ से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
गर्ग ने बताया कि शहर में सीवरेज की सुविधा से वंचित घरों को सीवरेज की सुविधा से जोड़ने के लिए 13 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 20 करोड़ रुपए की लागत से घुमारवीं शहर में सभी पुरानी पाईपों को बदला जा रहा है तथा हर वार्ड में एक-एक ओवर हैड टैंक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि घुमारवीं शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगभग 2 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से बाईपास रोड़ की सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य प्रगति पर है।
इस अवसर पर मण्डल महामंत्री राकेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा रीता सहगल, जिला प्रवक्ता एडवोकेट प्रेम ठाकुर भारद्वाज, पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद अश्वनी रतवान, को-ऑपरेटिव फेडरेशन चेयरमैन महेन्द्रपाल रतवान, व्यापार मण्डल अध्यक्ष हेमराज सांख्यान, युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश ठाकुर, महिला मोर्चा शहरी निकाय अध्यक्षा कौशल्या देवी, मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सन्दीप शर्मा, मिलखी राम आजाद, निर्वाचित पार्षद कपिल शर्मा, राकेश कुमार, उपमण्डलाधिकारी राजीव ठाकुर, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता, कार्यकारी अधिकारी पंकज धीमान के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *