Spread the love

ऊना। माता चिंतपूर्णी जाते-जाते मुबारिकपुर के पास वाओ मार्ट में जरूर रुकें, क्योंकि यहां पर स्वादिष्ट खाना मिल रहा है। 40 लाख रुपए की लागत से बना वाओ (विंग्स ऑफ विमन) मार्ट महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की पहल है। 

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि वाओ मार्ट ग्रामीण विकास विभाग ने नाबार्ड के साथ मिलकर तैयार किया है। खाना बनाने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को नाबार्ड के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया गया है। रेस्त्रां के अंदर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ खुशनुमा माहौल तैयार किया गया है। 

डीसी ने कहा कि वाओ मार्ट एक उपयुक्त स्थान पर खोला गया है, क्योंकि इस रास्ते से हजारों श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ जाते हैं। वाओ मार्ट में खाने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। उचित स्थान पर होने की वजह से स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों को बेचने में काफी आसानी रहेगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा। 

राघव शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से बौल में शक्ति केंद्र खोला गया है, जहां पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। राघव शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *