Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जियोग्राफी विभाग के अध्यक्ष और यूजीसी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक प्रो. देवदत्त शर्मा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के पहले कुलपति होंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इनकी नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी हो गए हैं। प्रो. देवदत्त शर्मा लंबे समय से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जियोग्राफी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और अब उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए मंडी यूनिवर्सिटी के वीसी के पद पर हुई है।

बता दें कि राज्य की जयराम ठाकुर सरकार ने मंडी नें प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय स्थापित किया है। इस विश्वविद्यालय के बाद अब राज्य में दो विश्वविद्यालय हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *