रिकांगपिओ। जनजातीय जिला किन्नौर में जिले के विभिन्न पंचायतों व गांव में विकास कार्यों को और गति देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत मुख्य कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस वित्त वर्ष के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृति की गई है। यह जानकारी यहां वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि गत 4 वर्षों के दौरान जिले में जिला प्रशासन द्वारा मुख्य कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
नेगी ने बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों व अन्य संस्थाओं द्वारा अपने-अपने गांव व क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनसे आग्रह किया गया था तथा अब जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आग्रहों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे जहां जिले के समग्र विकास में गति मिलेगी वहीं क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि जिले के 70 मुख्य कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन किया गया है।
सूरत नेगी ने कहा कि स्वीकृत मुख्य कार्यों में महिला मण्डल भवन सुंगरा के लिए 5 लाख रुपये, महिला मण्डल कानम के फैंसिंग कार्य के लिए 3 लाख, ग्राम पंचायत नाथपा की शिल्पी स्पेन की मुरम्मत कार्य के लिए 2 लाख, महिला मण्डल नाको में चार दीवारी के निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, लाबरंग महिला मण्डल के प्रथम मंजिल के लिए 3 लाख, महिला मण्डल मालिंग के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख, महिला मण्डल नेसंग के भवन की द्वितीय मंजिल के लिए 3 लाख, ज्ञाबुंग स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मुख्य द्वार के निर्माण के लिए 1 लाख रुपये, महिला मण्डल पूह खास में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपये, महिला मण्डल टाशीगंग के जीर्णोद्धार के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत लियो के सामुदायिक भवन गुनबोचे के लिए 3 लाख रुपये, महिला मण्डल लियो के भवन की मुरम्मत के लिए 2 लाख रुपये, सामुदायिक भवन (कोठी पनथंग) स्पीलो के लिए 5 लाख रुपये, सुंगरा ग्राम पंचायत के सत्य नारायण सामुदायिक भवन थानंग में फैंसिंग कार्य के लिए 2 लाख 38 हजार रुपये, ग्राम पंचयात काफनू में विष्णु मंदिर काफनू के नजदीक सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत तराण्डा के थाचा में महिला मण्डल भवन के लिए 3 लाख रुपये, महिला मण्डल कटगांव में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपये, नारायण खेल एवं सांस्कृतिक कल्ब काफनू के कल्ब भवन निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, महिला मण्डल भवन जानी के लिए 3 लाख रुपये, सामुदायिक भवन घरशू के लिए 5 लाख रुपये, काफनू स्थित नारायण महिला मण्डल में शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, महिला मण्डल भवन दत्तरांग ग्राम पंचायत कटगांव के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत क्राबा में कम्पयूटर व प्रिंटर खरीद के लिए 1 लाख रुपये, सामुदायिक उषा मंदिर बड़ा कम्बा के नजदीक सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, महिला मण्डल भवन चोलिंग के लिए 5 लाख रुपये, पूर्वनी स्थित निरोल कोठी के लिए 5 लाख रुपये, महेश्वर यंग स्पोटर्स कल्ब सुंगरा के कल्ब भवन के लिए 5 लाख रुपये, महिला मण्डल भवन छितकुल के लिए 3 लाख रुपये, खवांगी मंदिर के नजदीक बैठक स्थल एवं रेन शैल्टर के लिए 5 लाख रुपये, महिला मण्डल खाब में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत आसरंग के च्यूक लखांग मंदिर टोक्टो के नजदीक दीवा घर के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत आसरंग के च्यूक लखांग स्वयं सहायता समूह के लिए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम पंचायत आसरंग के महिला मण्डल में आधारभूत सुविधाएं उपलबध करवाने के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रिस्पा के नारयनस मंदिर के नजदीक सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चारंग में कनकणी द्वार के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत चांगो के महिला मण्डल चांगो को 3 लाख रुपये, अप्पर चांगो स्थित महिला मण्डल के भवन की मुरम्मत के लिए 3 लाख रुपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग में फैंसिंग कार्य के लिए 3 लाख रुपये, सनातन धर्म सभा रामलीला मंच एवं सांस्कृतिक रंग मंच भावानगर को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपये, बाबा बालकनाथ मंदिर के नजदीक सामुदायिक भवन को 5 लाख रुपये, राज्य स्तरीय गुरू संग्वास कार्यक्रम मैदान रारंग में अतिथि कक्ष बाथरूम व शौचालय के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पांगी में लोचा रिनचेन जंगोपो बोद्ध मंदिर के नजदीक पुस्तकालय भवन के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत दूनी में माता दुर्गा मंदिर ब्रेलंगी के नजदीक सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये, चांसू में गुरू सांस्कृतिक नवयुवक स्पोटर्स कल्ब को काॅन्फ्रेंस हाॅल के लिए 3 लाख रुपये, कटगांव ग्राम पंचायत के दतरंग में कुलदेव नारायण मंदिर के नजदीक सामुदायिक भवन की रसोई, शौचालय व रिटेनिंग दीवार के लिए 9 लाख रुपये, ग्राम पंचायत तांगलिंग में राम मंदिर तंगलिग के नजदीक सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पौण्डा के महिला मण्डल भवन कांगोसे के लिए 3 लाख रुपये, नागयंग स्पोटर्स कल्ब बरी को आधारभूत सुविधाओं के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत सुंगरा में बनशीर नारायण देवता जी मंदिर बारो के नजदीक महिला ड्रैसिंग एवं रैस्टरूम के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत थेमगंरग में सांस्कृतिक एवं खेल युवा मण्डल गंगानगर बोनिंग सारिंग के सामुदायिक भवन की रूफिंग कार्य के लिए 5 लाख रुपये, बस्पा बाॅईज बांरग ग्रेंग सांगला के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत नमज्ञां के वार्ड नम्बर 4 में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रामनी के लंकड़ा वीर जी मंदिर के नजदीक सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बरी के माटिंग छानगा में सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये, विष्णु मंदिर रोघी के परिसर में लाल स्टोन की इंटरलोक टाईल बिछाने के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत बरी के महिला मण्डल को किचन व कमरे के लिए 5 लाख रुपये, नारायण मंदिर बरी के नजदीक प्रतिक्षालय सामुदायकि शौचालय के लिए 2 लाख 41 हजार रुपये, ग्राम पंचायत पूनंग के नारायण मंदिर के नजदीक सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत डूबलिंग में सामुदायिक मेडिटेशन मंदिर के लिए 3 लाख रुपये, डूबलिंग में बी.एस.एन.एल टाॅवर को बैटरी खरीद के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मूरंग के पंचायत भवन के कार्य को पूर्ण करने के लिए 3 लाख रुपये, टाशीगंग में मैदान को चैड़ा करने व मैटलिंग के लिए 3 लाख रुपये, विश्वकर्मा रिब्बा के कार्य को पूरा करने के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम पंचायत लिप्पा के छवांग में कंकरीट वाॅल के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मूरंग के सामुदायिक भवन मकरमांग के कार्य को पूर्ण करने के लिए 1 लाख रुपये, ग्राम पंचायत नमज्ञां की बौद्ध शिला लेख के जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख रुपये, बौद्ध मंदिर यंगप्पा-1 में थांका पेटिंग व अन्य कार्य के लिए 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत लिप्पा में तांगटा नारेनस शीमसू नागस के नजदीक स्ट्रीट लाईट लगाने के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत ज्ञाबुंग के बौद्ध मंदिर में रास्ता निर्माण के लिए 3 लाख रुपये व ग्राम पंचायत रामनी के गंधर्व देवता परिसर के साथ रसोई, शैड के लिए 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
