नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में लिए गए फैसलों को पार्टी ने लागू करना शुरू कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन अहम कमेटियों का गठन किया है। सोनिया गांधी ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप और टास्क फोर्स 2024 का गठन किया है। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कमेटी का गठन किया गया है। सोनिया गांधी ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी को सदस्य बनाया गया है। वहीं, टास्क फोर्स 2024 में प्रियंका गांधी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट को लिया गया है।

पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में शामिल सदस्य
राहुल गांधी
मल्लिकार्जुन खड़गे
गुलाम नबी आजाद
अंबिका सोनी
दिग्विजय सिंह
आनंद शर्मा
केसी वेणुगोपाल
जितेंद्र सिंह
टास्क फोर्स 2024 में शामिल नेताओं के नाम
पी. चिदंबरम
मुकुल वासनिक
जयराम रमेश
केसी वेणुगोपाल
अजय माकन
प्रियंका गांधी
रणदीप सुरजेवाला
सुनील कानुगोलू

भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए बनाए गए सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप में शामिल नेता
दिग्विजय सिंह
सचिन पायलट
शशि थरूर
रवनीत सिंह बिट्टू
केजे जॉर्ज
जोथी मनी
प्रद्युत बोलदोलोई
जीतू पटवारी
सलीम अहमद
इसके अलावा टास्क फोर्स के सभी सदस्य और सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुख भी इसके सदस्य होंगे। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
