Spread the love

शिमला। जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत बनाते हैं और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। वे कुड्डू पंचायत के तहत नव युवक मण्डल सालना द्वारा आयोजित प्रथम राजकुमार मेमोरियल कब्बडी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोल रहे थे। रोहित ठाकुर ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं को नशे से बचकर खेल-कूद जैसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ-साथ वॉलीबाल और कब्बडी जैसे ग्रामीण स्तर पर खेलों को भी प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जुब्बल नावर कोटखाई में ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान को प्राथमिकता दी जाएगी। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्ज़ा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला। उन्होंने कहा कि इस सड़क का टेंडर 15 दिसम्बर, 2021 को ठेकादार को आवंटित कर दिया है। इस सड़क के निर्माण पर 77.68 करोड़ खर्च होंगे और सड़क बनने से  बाग़वानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उतराखण्ड राज्य की सीमा से लगती पंचायतों की HT लाईनों में अवांछित Tripping तथा Shut down की समस्या से निजात दिलाने लिए अंटी में 2.50 करोड़ की लागत से 22 केवी विद्युत उप नियंत्रण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसका सीधा लाभ लगभग 8000 बिजली उपभोक्ताओं को होगा। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि अणु की सब्जी मंडी के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने और भविष्य में सीए स्टोर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेब व अन्य फलों की जलवायु के अनुसार नवीनतम वैरायटी को लाने के साथ-साथ फलों के भंडारण व प्रसंस्करण के ढांचे को विकसित किया जाएगा। उन्होंने जनसमस्याओं को सुना और संबंधित विभाग से शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया। कब्बडी प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कब्बडी प्रतियोगिता की विजेता टीम व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। रोहित ठाकुर ने युवक मण्डल सालना के प्रधान विजेंदर चौहान व उप प्रधान अंकुश चौहान को कब्बडी प्रतियोगिता के सफ़ल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान उनके साथ कौशल मुंगटा जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर वार्ड, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कूड्डू कंवर मोहिंदर, सिंह नागेन्द्र चौहान, कामेश्वर चौहान उप प्रधान ग्राम पंचायत कूड्डू, संजीव राजटा उप प्रधान ग्राम पंचायत कठासु, लोकिन्दर रपटा, हरदेव ठाकुर, संतोष शर्मा, प्रेम तांटा, संदीप सेहटा, विनोद झोबटा, रिशु तेजटा आदि मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *