Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अधिवक्ता अनूप कुमार केसरी, ऊना और सतीश ठाकुर, डलहौजी को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। उन्होंने महिला मोर्चा के लिए राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नाहन से ममता और ऊना से इकबाल सिंह को किसान मोर्चा जिला ऊना कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

कश्यप ने कहा कि सभी नेता अपनी मेहनत से संगठन के कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। ये सभी नेता हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने हाल ही में शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की थी।

 सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा एक अलग पार्टी है और भाजपा अपने सभी कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान देती है। ये नियुक्तियां आने वाले समय में भाजपा को और मजबूत करेंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *