Spread the love

शिमला। 
नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से ‘एचपी कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फंड’ के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां 11 लाख 5100 रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया और लोगों से इस कोष के प्रति उदारतापूर्ण दान के लिए अपील की, ताकि जरूरतमंद लोगों को इस कोष से लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर उप महापौर शैलेंद्र चौहान, आयुक्त पंकज राय और संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *