Spread the love

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के बंजार उपमंडल के घियागी के पास दिल्ली से आए सैलानियों की कार बीती रात‌ हादसे का शिकार हो गई। कार हाईवे-305 से करीब 200 मीटर नीचे घियागी खड्ड में जा गिरी।‌ इस हादसे‌ में चार सैलानियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो नए हैं। मृतकों में एक महिला शामिल है।‌ वहीं, घायलों में दो महिला और एक पुरुष हैं। स्थानीय लोगों ने सुबह हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं, घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में जान‌ गंवाने वाले सैलानियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *