ऊना। पिछले सवा 4 वर्षों में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बसाल में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकासात्मक कार्य किए गए हैं। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशुपालन व कृषि मंत्री वीरेंद्र ने वीरवार को सम्पर्क से समर्थन यात्रा के दौरान कही।इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने 64.37 लाख रुपए से बसाल में निर्मित पशु औषधालय का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि यह वेटनरी अस्पताल हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम बनाया गया है, जिसका निर्माण कार्य लगभग 6 माह के भीतर पूर्ण किया गया है। इसके अलावा 84.12 लाख रुपए से बसाल में बनने वाले खेल स्टेडियम की आधारशिला भी रखी तथा 34 लाख रुपए से नेशल हाईवे से बसाल खड्ड तक बनने वाले लिंक रोड़ नाला का भूमि पूजन भी किया। इस लिंक रोड़ नाले का निर्माण बीडीओ कार्यालय ऊना द्वारा करवाया जाएगा।
इस अवसर पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले सवा चार वर्षों में पूरे कुटलैहड़ का सतत् विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए बसाल में ही आईपीएच, पीडब्ल्यूडी व बिजली बोर्ड के उपमंडल खोले गए हैं, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि बसाल पंचायत में लगभग एक करोड़ रुपए के अनेकों विकासात्मक कार्य पंचायती राज विभाग द्वारा करवाए गए हैं तथा वर्तमान में भी अनेंको विकासात्मक कार्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा बसाल पंचायत में क्रियान्वित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बसाल पंचायत में 126 घरों को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि बसाल पंचायत के लिए 1.5 करोड़ रुपए व्यय करके नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है जिसका कार्य अगले माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ऊना जिला में 36 हजार नए नल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बसाल में किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए 3 टूयूबवैल लगाए जाएंगें।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्षा न होने के जिला में लगभग 60 प्रतिशत सूखे की स्थिति है लेकिन फिर भी पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया है।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 44.12 करोड़ रुपए की राशि व्यय करके बसाल में डेयरी उत्कृष्ठता केंद्र खोला जाएगा। जहां पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन में प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी तथा प्रदेश में ही उच्च नस्ल की गाय उपलब्ध होंगी। प्रदेश में अच्छी नस्ल की गायें उपलब्ध करवाने, दूध उत्पादन को बढ़ाने तथा किसानों को पशुपालन संबंधी आधुनिक प्रशिक्षण मुहैया करवाने के लिए ऊना जिला के बसाल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए डंगेहड़ा मे मुर्राह प्रजनन फार्म और बरनोह में जोनल पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पशु चारे में आकस्मिक उछाल के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के किसानों से कंपनियां पशु चारे को उच्च दरों पर खरीद कर रही है। जिसके चलते चारे में अचानक उछाल आया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि किसानों को पंजाब से चारा लाने के लिए सरकार ट्रांसपोर्टेशन पर सब्सिडी देगी, ताकि किसानों को राहत मिल सके।इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा, बीजेपी युवा मोर्चा प्रधान अमित सहोड़, प्रधान बसाल नरेश कुमार, उप प्रधान तिलक राज, मंडलाध्यक्ष एवं एक्स प्रधान गुरूदयाल गिल, उप निदेशक पशु पालन डाॅ जय सिंह सेन, निदेश कांगड़ा काॅओपरेटिव बैंक बलवंत ठाकुर, रिटायर्ड निदेशक पशु पालन डाॅ एसके चैधरी, डाॅ प्रिया दर्शनी, एसई पीडब्ल्यूडी जीएस राणा, एक्सिन पीडब्ल्यूडी शशिपाल धीमान, एक्सिन एचपीएसआईडीसी बलदेव राज, एसडीओ आईपीएच राजेश शर्मा, बीडीओ रमनबीर चैहान, उपाध्यक्ष बीडीसी हरोली सतीश राणा, एनजीओ जिलाध्यक्ष सुमेश, मास्टर सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
