Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में सोमवार रात तक कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए थे। इससे प्रदेश में कोरोना के कुल 556 मामले हो गए हैं। इस रोग से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 342 हो गई है। 
राहत की बात है कि 24 घंटे के दौरान 16 मरीज इस रोग से ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 195 हैं। नए मामले सोलन जिले के बद्दी, ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर और शिमला से आए हैं। 
सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में सोमवार को एक ही दिन कोरोना पॉजिटिव के 19 मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इनमें 9 महिलाएं,10  पुरूष शामिल हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं और दो 6 और 7 साल के बच्चे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *