Spread the love

शिमला। जवाहर बाल मंच के प्रदेश मुख्य समन्वयक एलोब चौहान ने कहा है कि उनका मंच जल्द ही पूरे प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें पूर्णता प्रशिक्षण देगा। यही नहीं, मंच प्रदेश स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर, ब्लॉक पंचायत व ग्राम स्तर पर कमेटी गठित करेगा। इस जवाहर बाल मंच के पदाधिकारियों की कोई आयु सीमा नहीं होगी। उन्हें उनके योग्यता पर कमेटी में लिया जाएगा। एलोब चौहान ने सोमवार को यहां प्रेस वार्ता में कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में दृढ़ता से स्थापित धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के साथ बच्चों का समग्र विकास उनके संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता, साहित्यिक गतिविधियां, सामाजिक व पर्यावरण गतिविधियां, कलात्मक अभिव्यक्ति, वैज्ञानिक जिज्ञासा सहित नैतिक मूल्यों का विकास जवाहर बाल मंच का मुख्य कार्य रहेगा, जिससे बच्चे आगे चलकर देश के योग्य नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण व राष्ट्र सेवा में अहम योगदान अदा करेंगे।

एलोब चौहान ने कहा कि 7 से 17 वर्ष तक आयु वाले बच्चों के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक व वैचारिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही जवाहर बाल मंच कार्य शुरू करेगा, जिससे हिमाचल प्रदेश के बच्चे आने वाले समय में योग्य नागरिक बनकर पूरे प्रदेश व देश के राष्ट्र निर्माण व राष्ट्र सेवा के लिए अपनी भागीदारी दे सकेंगे।
चौहान ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस बीवी श्रीनिवास, जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. जी वी हरी, सभी नेशनल कोऑर्डिनेटर, मंडी लोकसभा के सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया। साथ ही कहा कि संगठन ने जो उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है, इसे वे पूरी सत्य व निष्ठा से निभाएंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *