हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन हलके को 287 करोड़ रुपए की 46 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 2.82 करोड़ रुपए से मान खड्ड पर ग्वालपहर सड़क पर निर्मित पुल, 2.19 करोड़ रुपए की लागत के कांगू-मलग-खटरोड़ वाया चरड़ा सड़क पर निर्मित 40 मीटर लम्बे पुल, 63 लाख की लागत से काई दी बहल-पनयाली जट्टां सड़क पर 30 मीटर स्पैन बाॅक्स गर्ड, कश्मीर में 65 लाख से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन तथा 97 लाख रुपए की लागत से निर्मित फरसाई से अप्पर हड़ेटा सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने 71 लाख रुपए की लागत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलडूहक के पुस्तकालय भवन, 3.74 करोड़ की लागत से पट्टा जलाड़ी से कोहला सड़क के उन्नयन कार्य, 4.98 करोड़ की लागत से हार-सुकराला सड़क के उन्नयन कार्य, 1.26 करोड़ रुपए की लागत से नादौन विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल से जल योजना के तहत घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए उठाऊ पेयजल योजना कोहला कलूर, 78 लाख की लागत से नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनियाला रंगस के लिए हर घर नल से जल योजना के तहत घरेलू कनेक्शन उपलब्ध करवाने, 8 करोड़ रूपये की लागत से मानपुल-गौना-करौर-बसारल-जसोह सड़क के उन्नयन कार्य, 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित उप-मण्डलीय पशु चिकित्सालय नादौन, 48.51 करोड़ से नादौन के लिए मध्यम सिंचाई परियोजना, 2.60 करोड़ रुपए की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना झलाण-बसारल तथा 97.45 लाख की लागत से निर्मित उप-मण्डलीय रोजगार कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। जयराम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में 1.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली साइंस लैब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारन में 1.46 करोड़ से निर्मित होने वाली साइंस लैब, 5 करोड़ रुपए से राजकीय महाविद्यालय धनेटा के भवन, 1.28 करोड़ से सहायक जिला न्यायवादी कार्यालय नादौन, 2 करोड़ की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रैल, 3.47 करोड़ रुपए की लागत से कोहिया में हैलीपैड, 29.50 करोड़ रुपए से लागत से नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर (ड्राइविंग, प्रशिक्षण एवं जांच केन्द्र) तथा 2.85 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना बटाली के वितरण प्रणाली के सुधार कार्य की आधारशिला रखीं।
जयराम ठाकुर ने तहसील नादौन में 5.76 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना रैल दोबड़ पट्टा, 1.48 करोड़ रुपए से उठाऊ जलापूर्ति योजना जोल सप्पड़ के सुधार कार्य, 38.45 करोड़ रुपए के उठाऊ जलापूर्ति योजना जगरियाल, बड़ा छोरू, नौहंगी, भूंपल व सांई मटवार तथा 19.21 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नादौन शहर के छूटे क्षेत्रों के लिए सीवरेज योजना की आधारशिला रखीं।
जयराम ठाकुर ने नादौन विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल से जल योजना के तहत 3.80 करोड़ रुपए लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना साई मटवार, हर घर नल से जल योजना के तहत 3.04 करोड़ रुपए लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना कोहला कलूर, चोआ चकराला, हर घर नल से जल योजना के तहत 1 करोड़ की लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना टिल्लू जलाड़ी तथा घरढ़ू रक्कड़ जटटा, के बस्तियों के लिए 2.05 करोड़ रुपए लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना, तहसील नादौन में हर घर नल से जल योजना के तहत 43 लाख की उठाऊ जलापूर्ति योजना मंझला बनहार रंगस, नादौन में 2.26 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र रीट में औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्य, 5.20 करोड़ रुपए की लागत से मनपुल मझियार सैरा सड़क परोबार तुतरो बनगाणा सड़क के उन्नयन कार्य, 73 लाख की लागत से डिग्री काॅलेज नादौन के कैन्टीन ब्लाॅक के निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र रीट में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से ढांचागत विकास कार्य, 3.40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पेयजल आपूर्ति योजना बलेटा, 72 लाख की लागत से निर्मित होने वाली मंझैली जुलाहबाल्ह, ढोआ दा पंगा जलापूर्ति योजना, 2.13 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना हथोल, 1.13 करोड़ रुपए की लागत से सिंचाई योजना पनसाई के सुदृढ़ीकरण कार्य, 1.26 करोड़ की लागत से पेयजल योजना जनसूह, 1.12 करोड़ से सिंचाई योजना करौर का सुदृढ़ीकरण कार्य, 10.11 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना अमलैहड़ भवरां बसारल के सुदृढ़ीकरण, 65.21 लाख रुपए की सिंचाई योजना सुकरियाह बिहाड़, 19.30 करोड़ रुपए की पेयजल योजना जोल मनसाई, कश्मीर, टंग, अमलैहड़ भावरियां, 9.30 करोड़ रुपए की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना गलियान, उतप, सरवीन, सेर वलूनी के सुधार कार्य तथा जल शक्ति विभाग उप मंडल गलोर के तहत विभिन्न गांवों के लिए 23.17 करोड़ रुपए की जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया।
