Spread the love


शिमला। 
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों ने जनहित में बेहतरीन काम किया है। ऐसे में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का इन योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में अहम रोल रहेगा। शिमला के मशोबरा में आयोजित प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए भारद्वाज ने कहा कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ समाज के ने केवल एक विशेष वर्ग से जुड़ा है बल्कि इसका प्रभाव अन्य वर्गों पर भी रहता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब विरोधी राजनीतिक विचारधाराएं बहलाने और बरगलाने की राजनीति करती है तब बुद्धिजीवियों का कर्तव्य बनता है कि भ्रांतियों को दूर करे। 
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है और ऐसे में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार ने अनेकों लोक कल्याण के निर्णय लिए हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने में व्यस्त हैं। ऐसे में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ को अपनी भूमिका सक्रियता से निभानी होगी। उन्होंने प्रकोष्ठ का आह्वान किया कि आने वाले शिमला नगर निगम के चुनाव के लिए प्रकोष्ठ को विशेष योजना बनानी चाहिए। शिमला शहर में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले बुद्धिजीवी लोग एक बड़ी संख्या में रहते हैं। इस बैठक में प्रकोष्ठ के संयोजक पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप भी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *