Spread the love

शिमला। हनुमान जंयती के पावन अवसर पर शनिवार को शहरी विकास व आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ऐतिहासिक जाखू मंदिर में 10 लाख रुपए से अधिक की राशि से बनने वाले मंदिर गेट का शिलान्यास किया। यह गेट पारम्परिक पहाड़ी काष्ठ कला शैली में निर्मित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने मंदिर में बनने वाली यज्ञशाला का भी शिलान्यास किया। यह यज्ञशाला भी पहाड़ी शैली में निर्मित होगी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जाखू मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास समिति के सहयोग से अनेक कार्य किए जाएंगे। 

सुरेश भारद्वाज ने तीर्थराज प्रयाग से आए संगीतमय, कथा एवं भजन वाचक संत पंडित राम अनुग्रह त्रिपाठी मानव सम्राट प्रयागराज का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हनुमान जयंती को भव्यता प्रदान करने के लिए मन्दिर परिसर में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि शिमला नगरवासियों के साथ साथ पर्यटक भी इस रमणीक एवं एतिहासिक तीर्थ स्थल पर आकर माथा टेकने के साथ साथ यहां की नेैसर्गिक सुन्दरता का आन्नद उठा सके। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सुधा भारद्वाज के साथ मन्दिर में पूजा अर्चना की तथा कथा एवं भजन श्रवण किया।

इस अवसर पर पार्षद अर्चना धवन, पार्षद पूर्ण मल, अध्यक्ष मंदिर न्यास एवं उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी मनजीत शर्मा, सचिव मंदिर न्यास एवं तहसीलदार शिमला शहरी सुमेध शर्मा, डीएसपी अनिल भारद्वाज, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, न्यासी सदस्य मंदिर न्यास मदन शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक श्रीधर, राजेश शारदा, संजीव चौहान, अंजना ठाकुर, हितेश शर्मा, अश्वनी कुठियाला, मदन ठाकुर, परीक्षित शर्मा, गौरव सूद, सुरेश सूद, राजीव दिप्टा, कुलदीप बुटेल, रमेश जोशी, कांति भूषण, अजय सरना भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *