Spread the love

हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को गसोता महादेव मंदिर के पास लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित गौ सदन का लोकार्पण किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि शिलान्यास के बाद मात्र 4 महीने में तैयार किए गए इस गौ सदन में 200 पशुओं को रखा जा सकेगा। ठाकुर ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए प्रदेश सरकार और विशेषकर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरी में गौ सेंक्चुरी की स्थापना की गई है, जिसमें सैकड़ों बेसहारा पशुओं को खुला वातावरण एवं छत मुहैया करवाई गई है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार एक पॉजिटिव एवं दीर्घकालीन सोच के साथ कार्य कर रही है। इसके तहत हर गांव का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
  इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला प्रवक्ता विशाल पठानिया, मंदिर कमेटी के प्रधान दुनी चंद, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, पंचायत प्रधान सुमन पठानिया, बीडीसी अध्यक्ष रीना कुमारी, भाजपा के पदाधिकारी, एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसपी डॉ. आकृति शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *