Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल का नेतृत्व धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा मेें ही सामान्य पार्टी कार्यकर्ता सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है जबकि अन्य सभी पार्टियों का नेतृत्व परिवारिक लोगों द्वारा किया जा रहा है। वे जगत प्रकाश नड्डा के सम्मान में पीटरहॉफ में आयोजित ‘अभिनंदन समारोह’ को सम्बोधित कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य होने के बावजूद भाग्यशाली है कि प्रदेश के पुत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अनुराग सिंह ठाकुर एक ऊर्जावान केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिनके पास सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल जैसे महत्त्वपूर्ण मंत्रालय हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और प्रदेश की विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सम्पूर्ण देश और राज्य में अपना आधार पूरी तरह से खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान की है ताकि प्रदेश का विकास निर्बाद्ध रूप से सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यह सब केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान की है ताकि राज्य प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में सभी चार राज्यों में जीत  हासिल करने के पश्चात अब गुजरात और हिमाचल में भी भाजपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन प्रदान किया गया ताकि महामारी के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न रहे। उन्होंने पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने में देश का अग्रणी राज्य बनने के प्रदेश के प्रयासों सराहना की।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक त्रिदेव की संकल्पना करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में अपना आधार मजबूत करने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि चलंे बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओर के अन्तर्गत प्रदेश में महासम्पर्क महा अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य में फिर से अपनी सरकार बनाएगी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, मंत्री, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष और महामंत्री इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *