Spread the love

शिमला। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे का जायजा लेते हुए कहा कि हाल ही में देश के चार राज्यों में भारी जीत के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल आ रहे हैं। जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को शिमला आ रहे हैं। वह प्रातः 10 बजे अन्नाडेल पहुंचेंगे। उसके बाद विधानसभा से ओपन जीप में नड्डा का रोड शो निकलेगा। यह कार्यक्रम भव्य होगा। 

जम्वाल ने कहा कि हिमाचल का बेटा अपने प्रदेश में आ रहा है और भाजपा परिवार में बड़े जोश का संचालन है। उन्होंने कहा कि 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पीटरहॉफ के ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस रैली में शिमला संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता ही भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में जनता इस कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी बैठक, विधायक दल और कोर ग्रुप की बैठकों में भाग लेंगे।

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन भी शिमला पहुंच गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पहले ही इस कार्यक्रम के लिए शिमला में हैं। उन्होंने कहा कि देश में चार राज्यों में भाजपा ने सरकार रिपीट की है और अब हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। यही नहीं, इस बार 2024 में लोकसभा चुनावों में हमारी सीटें 303 से भी ज्यादा आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि अभी भी पूरे देश में मोदी मैजिक जारी है और जनता को प्रधानमंत्री मोदी में पूरा विश्वास है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *