Spread the love

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तीन दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, महापौर सत्या कौंडल और उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने शिमला नगर निगम के पार्षदों और 2017 के प्रत्याशियों की बैठक ली।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल आगमन पर शिमला में जोरदार स्वागत होने जा रहा है। यह हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात है कि चार राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल आ रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने बताया कि बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिमाचल दौरे को लेकर हुई और इसमें इस दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शिमला में 15000 से अधिक कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। बैठक में पार्षदों को वार्ड के अनुसार संख्या जुटाने के आदेश किए गए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *