Spread the love

बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में गांवों के लिए लगभग 200 सम्पर्क मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास को गति प्रदान करने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। हालांकि लगभग दो वर्षों तक कोविड महामारी एक बड़ी चुनौती बनी रही और प्रदेश की आर्थिकी को भी इसने बुरी तरह से प्रभावित किया है, लेकिन राज्य सरकार ने निरंतर एवं ईमानदार प्रयासों से विकास की गति को बनाए रखा और समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित किया है। 

गर्ग सोमवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 से अप्पर घुमाणी, सनौर, टिक्करी बडगराईयां गांव के सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग 600 मीटर लम्बे इस सम्पर्क पर 18 लाख 50 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सम्पर्क मार्ग को गांव तक पूरा करने के लिए 3 लाख रुपए के अतिरिक्त टेंडर कर दिया गया है। उन्होने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा गांव का विकास सडक निमार्ण के बाद ही संभव होता है। सरकार ग्रामीण विकास पर लगातार तवज्जो दे रही है। राजिंद्र गर्ग ने कहा कि कोविड की स्थिति को संभालने में हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है और केन्द्र सरकार की सहायता एवं समर्थन से राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि लोगों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं प्राप्त हों और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य संस्थानों में बिस्तर क्षमता बढ़ाई गई और किसी भी मरीज को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से नहीं जूझना पड़ा। उन्होने बताया कि प्रदेश में पहले केवल दो आक्सीजन प्लांट थे जो अब बढ़कर 48 हो चुके हैं। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या जो पूर्व में 4 हजार थी, उसे अब 14 हजार तक बढ़ा दिया गया है। अस्पतालों मेें पूर्व में 46 वैंटीलेटर थे जिनकी संख्या को बढ़ाकर अब 1014 कर दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के जीवन स्तर में सुधार और उनके कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता के लिए बिना आय सीमा के  इसकी आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान खेती से विमुख ना हो तथा कृषि और बागवानी अपनाकर किसानों बागवानों की खुशहाली के लिए शिवा प्रोजेक्ट आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को केवल अपनी भूमि उपलब्ध करवानी होती है, जबकि पौधे सिंचाई की व्यवस्था तथा सोलर बाढ़बंदी की सुविधा सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।राजिंद्र गर्ग ने अवारी खलीण, पेहडवीं, घुमाणी सहित श्री सिद्ध बाबा गोदड़ियां महिला मंडलों प्रत्येक को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मंडल सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन सुरजीत सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान की प्रधान रेणु शर्मा, उप प्रधान सुरेश चंदेल, ग्राम पंचायत पनोह के उप प्रधान बेसरिया राम, ग्राम पंचायत फटोह प्रधान पदमा, गूगा जाहर पीर कमेटी घुमाणी के प्रधान राजेंद्र सिंह चंदेल, उप प्रधान देशराज चंदेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *