शिमला। कोरोना महामारी से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश में अब सभी शिक्षण संस्थान 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। यही नहीं, सभी कार्यालय भी अब 14 अप्रैल तक बंद रखे जाएंगे। इस संबंध में हिमाचल सरकार ने आज आदेश जारी कर दिए। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवा में लगे विभाग ही खुले रहेंगे। बाकी सभी संस्थान पहले की तरह ही बंद रखे जाएंगे। साथ ही व्यापारिक संस्थान, शापिंग माल, जिम, क्लब, पार्लर आदि सब पहले की तरह बंद रहेंगे। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने आदेश जारी कर दिए। यानी हिमाचल प्रदेश में लगा कर्फ्यू आगे जारी रहेगा। इस दौरा केवल आवश्यक वस्तुओं की ही आपूर्ति के लिए दुकानें खुली रहेंगी। ये भी उस समय ही खुलेंगी जब कर्फ्यू में ढील रहेगी। इस दौरान केवल आपात सेवा के विभाग और कर्मचारी आ-जा सकेंगे और उनके लिए कर्फ्यू पास जारी किए गए हैं।
