Spread the love

शिमला।‌ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रवक्ता बलदेव तोमर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा भी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश की सभी संसदीय क्षेत्रों हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला की बैठकें 21 से 24 मार्च तक पूर्ण रूप से सफल रही। इन बैठकों में भाजपा ने अपनी सभी आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *