Spread the love

शिमला। माकपा नेता व ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में जिला खाद्य अधिकारी ऑफिस के बाहर ठियोग की पिछड़ी पंचायत कोटीघाट में गैस आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पूर्व महापौर संजय चौहान, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, माकपा की शिमला लोकल कमेटी के सचिव बलबीर पराशर व सीटू जिला शिमला सचिव बाबू राम शामिल रहे। 
ये सभी नेता डीएफसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए व तब तक बैठे रहे जब तक कि गैस की आपूर्ति करने के लिए कोटीघाट पंचायत को गाड़ी भेजी गई। गैस आपूर्ति करने के बाद ही प्रदर्शन खत्म हुआ। यह प्रदर्शन कोटीघाट पंचायत में गैस आपूर्ति की कमी को लेकर किया गया। इसके तुरन्त बाद जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद 70 गैस सिलेंडर की आपूर्ति कोटीघाट पंचायत को तुरन्त कर दी गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *