Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव एवं भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में वे पराजित हुए हैं, लेकिन इन परिणामों से विचलित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को फिर से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। वे बुधवार को यहां हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने संगठन को और मजबूत करना होगा। इससे कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने हिमाचल में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं और इससे पहले शिमला नगर निगम के भी चुनाव हैं। ऐसे में यहां सभी की एकजुटता से शिमला नगर निगम तथा विधानसभा चुनाव में विजयी हासिल होगी। बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। सभी को मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्य शैली, बढ़ती बेरोजगारी, बेकाबू होती मंहगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाकर उजागर करने की जरूरत है। उन्होंने सभी युवा कांग्रेस साथियों को आश्वासन दिया है कि वे सदा उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सबसे आगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद केन्द्र की एनडीए सरकार ने जनता को रसोई गैस, पेट्रोल व ड़ीजन के दामों में की गई वृद्वि का तोहफा दिया है।भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली ने कहा कि हिमाचल में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव भी होने जा रहे हैं। इससे पहले मई में शिमला नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अभी से इन चुनावों में डट जांए। 
बैठक की भारतीय युवा कांग्रेस के संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्य, भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीड़िया के प्रभारी मनु जैन ने भी विशेष तौर पर शिरक्त की। इस बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिला व ब्लाॅक अध्यक्षों, प्रदेश मीड़िया विभाग, लीगल सैल व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी जिला प्रभारियों से जिलों व ब्लाॅक स्तर पर अभी तक किये कार्यों की विस्तृत रिर्पोट ली गई और आने वाले शिमला नगर निगम व विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा की गई। 
उधर, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राज गुरू के बलिदान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर रूचि दिखाई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *