शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा महासू जिला के अध्यक्ष विनोद हेट्टा ने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पवन राणा, प्रदेश महामंत्री (संगठन), भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, भाजपा जिलाअध्यक्ष महासू अजय श्याम से चर्चा के उपरांत जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसके तहत रवि किम्लाटा (रोहड़ू) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप मेहता (चौपाल), हरीश शर्मा (ठियोग), कुशल मेहता (कोटखाई) व पंकज संगरा (रामपुर) को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, ज्ञान ठाकुर (चौपाल) व प्रवीण रांटा (रोहड़ू) को महामंत्री, महेंदर (रामपुर), विनोद ठाकुर (चौपाल), विनोद शर्मा (ठियोग), निपेंदर थोमटा (रोहड़ू) व लोकेश वेक्टा (ठियोग) को सचिव, महेंदर चंदेल (ठियोग) को कोषाध्यक्ष, यशपाल श्याम (ठियोग) को प्रवक्ता, अंशुल रमदैयक (कोटखाई) व मुनीश वर्मा (चौपाल) को सह प्रवक्ता, प्रदीप दास्टा (चौपाल) को मीडिया प्रभारी, पंकज शर्मा (कोटखाई) व जितेन्द्र कुल्ला (रोहड़ू) को सह प्रभारी, रमन पाण्डेय (ठियोग) को सोशल मीडिया प्रमुख, विकास शर्मा (ठियोग) आईटी प्रमुख, सुंदर सिंह (रामपुर) व वीरेंदर ठाकुर (चौपाल) को आईटी सह-प्रमुख तथा प्रताप खाची (ठियोग) को कार्यालय सचिव बनाया है। हेटा ने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
