Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर कच्ची घाटी घोड़ा चौकी व्यापार मण्डल का आज जनरल हाउस आयोजित किया गया। इसमें शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने की। इस आम सभा में शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। आम सभा में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य ने व्यापार मण्डल की गतिविधियों की जानकारी ली और व्यापार मण्डल के कार्यक्रमों की सराहना की और भविष्य के लिए और अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

इस आम सभा में विक्रमादित्य सिंह ने व्यापार मण्डल की बातों को ध्यान से सुना और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। मंच संचालन उपाध्यक्ष मदन शर्मा ने किया। इस सभा में विक्रमादित्य सिंह ने व्यापार मण्डल को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही प्रस्तावित मोटर मार्केट को स्थापित करने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही। इस आम सभा करीब 150 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें मंडल के पदाधिकारियों में महासचिव परमिंदर, यशपाल जोशी कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, सचिव योगेश्वर गौतम, राम दास, गुरपाल, रंजन शर्मा सहित अन्य सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *