Spread the love

शिमला। शिमला जिले के रामपुर के दत्तनगर में हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ एवं हिमाचल किसान सभा के सयुंक्त तत्वावधान में दूध के दाम बढ़ाने तथा दूध पैदा करने वाले किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन व चक्का जाम किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और दूध के दाम बढ़ाने की मांग की गई। 
इस प्रदर्शन की अगुवाई हिमाचल किसान सभा के राज्याध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर तथा दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष दिनेश मेहता ने की। प्रदर्शन के बाद SDM रामपुर तथा मिल्कफेड के प्रोडक्शन मैनेजर से वार्ता की गई। इसमें किसानों की सभी मांगों पर दो माह के भीतर पूरा करने के आश्वासन दिया गया। इसके बाद किसान सभा और दुग्ध उत्पादक संघ ने अपना धरना समाप्त किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश के चार जिलों के 7 खंडों से भारी संख्या में दुग्ध उत्पादक, जिसमें अधिकांश महिलाएं शामिल थीं, मौजद रही। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *