Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारा देश एक युवा देश है। भारत में 65 प्रतिशत आबादी युवा शक्ति की है। यह हमारे लिए गर्व को बात है। एक युवा देश होना अपनेआप में ही एक ताकत होना है। उन्होंने कहा कि देश का युवा हर क्षेत्र में आगे आए, जिससे हर सेक्टर को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। वे वीरवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इच्छानुसार पूरे देश, प्रदेश व जिला स्तर पर युवा सांसद के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश का युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में भाग बनने के लिए भी अग्रणी रहना चाहिए। इससे देश के लोकतंत्र को ताकत मिलेगी। आज सांसद में युवा सांसदों का बड़ा योगदान है और यह युवा नए भारत के निर्माण के लिए अहम भूमिका निभा रहा है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि युवा देश के लोकतंत्र की मजबूती, नई दिशा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में ज्यादा जोश होता है, ज्यादा उमंग होती है, जिससे एक देश को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवा आगे आएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा युवाओं को इस क्षेत्र में मौका देने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी युवा शक्ति के लिए अनेकों योजनाओं को स्थापित किया है, जिससे भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु बनेगा और इस युग को नई दिशा देगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *